JM NEWS
Uncategorized

कबीरधाम जिले की लखपति दीदी चुन्नी कुम्भकार ने मिट्टी से गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल

बिहान योजना से मिला हुनर को नया मंच और पहचान, महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं श्रीमती चुन्नी कुम्भकार
कवर्धा, 21 अप्रैल 2025। सरकार की महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना ने नारी सशक्तिकरण की एक नई कहानी लिखी है। इस योजना ने जहाँ हज़ारों ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की राह दिखाई है, वहीं बोड़ला विकासखंड के रेंगाखारकला गाँव की श्रीमती चुन्नी कुम्भकार की प्रेरणादायक यात्रा इस बदलाव की एक जीवंत मिसाल बन गई है। एक समय मिट्टी के साधारण बर्तन बनाकर गुजर-बसर करने वाली चुन्नी आज लखपति दीदी के नाम से जानी जाती हैं। श्रीमती चुन्नी कुम्भकार की मेहनत यह दर्शाता है कि यदि हुनर को सही मंच और सहयोग मिले, तो ग्रामीण महिलाएँ भी सफलता की बुलंदियाँ छू सकती हैं।
श्रीमती चुन्नी कुम्भकार पहले घरेलू उपयोग के लिए मिट्टी के बर्तन, दीये और मूर्तियाँ बनाकर स्थानीय बाज़ारों में बेचती थीं। आमदनी बेहद कम थी, जिससे परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा था। लेकिन सरकार की बिहान योजना ने उनकी ज़िंदगी की दिशा ही बदल दी। जब वे गौरी महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ीं, तो उन्हें प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और बाज़ार तक पहुँच जैसी अनेक सुविधाएँ प्राप्त हुईं। इससे उन्हें अपनी कला को निखारने और व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला। चुन्नी कुम्भकार ने राज्य व जिला स्तरीय मेलों जैसे भोरमदेव महोत्सव और सरस मेला में भाग लेकर न केवल अपने उत्पादों को नई पहचान दी, बल्कि पारंपरिक मिट्टी शिल्प को भी एक नया बाज़ार दिलाया। उनकी सालभर की मेहनत रंग लाई और उन्होंने कुल 1 लाख 80 हजार रुपये का विक्रय किया, जिसमें 1 लाख 20 हजार रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। उनकी यह सफलता यह प्रमाणित करती है कि परिश्रम और योजना का सही संगम आत्मनिर्भरता की सशक्त राह बनाता है।
श्रीमती चुन्नी कुम्भकार ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार ने हम जैसी ग्रामीण महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर दिए हैं। बिहान योजना ने हमें सिर्फ कमाई का ज़रिया नहीं दिया, बल्कि आत्म-सम्मान और पहचान भी दी है। अब मैं अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दे पा रही हूँ, परिवार का अच्छे से ख्याल रख पा रही हूँ, और गाँव की दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हूँ। श्रीमती चुन्नी कुम्भकार आज न केवल अपने गाँव की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ सरकार की महिला सशक्तिकरण नीति की एक जीवंत और सफल मिसाल भी बन चुकी हैं। उनकी कहानी यह सिद्ध करती है कि जब संकल्प को सहयोग का साथ मिलता है, तो महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना सकती हैं।

Related posts

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने पर ही योजनाओं का लक्ष्य होगा सफल-अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद छ. ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद ने जिले में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाति प्रमाण पत्रों के त्वरित निराकरण पर हो जोर, आवेदकों को न हो परेशानी किसानों को उद्यानिकी फसलों से जोड़ने व मछुआ समितियों को सक्रिय करने के दिए निर्देश कवर्धा, 14 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला प्रशासन के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा की। बैठक में आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांति वर्मा, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा व सचिव श्री संकल्प साहू शामिल हुए। अध्यक्ष श्री निषाद ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की जनहितैषी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रशासन की है। योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब इनका सफल और प्रभावी क्रियान्वयन जमीनी स्तर तक होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था निरंतर प्रगति के नए सोपान तय कर रही है। आज हम दस वर्षों के भीतर पूरे विश्व में नौंवे से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में सफल हुए हैं। विकसित भारत के संकल्प के साथ हम कार्य कर रहे हैं। जिसमें गरीब, युवा, नारी शक्ति और किसानों में आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष फोकस है। इनके विकास पर केंद्रित योजनाओं और नीतियों का निर्माण और निष्पादन किया जा रहा है। ताकि आर्थिक विकास को और रफ्तार दी जा सके। अध्यक्ष श्री निषाद ने बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, मछली एवं पशुपालन विभाग के योजनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र निर्माण के बारे में राजस्व अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कहा कि आवेदकों को जाति प्रमाण पत्र बनाने में कठिनाई नहीं होनी चाहिए। यदि दस्तावेजों में कमी या तकनीकी दिक्कत है तो आवेदकों को उसकी सूचना कर प्रमाण पत्र बनवाएं जाएं। अध्यक्ष श्री निषाद ने जिले सहकारिता से दुग्ध उत्पादन की संभावनाओं के विस्तार पर भी पशु पालन विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले के पशुपालकों के लिए एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार किया जाए जिससे वे सहकारिता के साथ-साथ डेयरी उत्पादन से व्यापक स्तर पर जुड़ सकें। यह किसानों और पशुपालकों के लिए अतिरिक्त आय का जरिया बनेगा। उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांति वर्मा ने कहा कि जिले में विभागीय योजनाओं की प्रगति को बेहतर बनाने के लिए विभाग प्रमुख अपने अमले के कामों की नियमित मॉनिटरिंग करें। हमें लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए कार्य कारण है। यह तभी संभव होगा जब योजनाओं का लाभ लक्षित हितग्राहियों को मिले। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि जिले में शासन के मंशानुरूप जिले में हितग्राहियों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने के साथ किसानों के आय संवर्धन के लिए कार्य किया जा रहा है। शासन के फ्लैगशिप योजनाओं के साथ अद्योसंचरना विकास के कार्यो को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा, श्री विनय पोयाम, डिप्टी कलेक्टर आर.बी. देवांगन, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्री एलपी पटेल, सर्व एसडीएम सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मछली पालन हेतु समितियों को करें सक्रिय पिछड़ वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री निषाद ने मत्स्य विभाग के तहत योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिले गठित मछुआ समितियों के द्वारा किए जा रहे मछली पालन कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी समितियों को सक्रिय करें। केंद्र और राज्य सरकार मछली पलकों के आय संवर्धन के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। केंद्र सरकार की इन योजनाओं का लाभ ज्यादातर दूसरे प्रदेश के लोग ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मछली उत्पादन के लिए प्रचुर संभावनाएं हैं, ऐसे में हमारा प्रयास हो कि समितियों को सक्रिय करते हुए स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक संख्या में इन योजनाओं से जोड़ा जा सके। जिससे समितियों की आर्थिक स्थिति उन्नत होने के साथ अर्थव्यवस्था में योगदान को बढ़ाया जा सके। वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ उद्यानिकी फसल लेने किसानों को करें प्रोत्साहित अध्यक्ष श्री निषाद ने किसानों को परंपरागत कृषि के साथ ही जिले में उद्यानिकी और व्यवसायिक कृषि को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए विभाग द्वारा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से किसानों के मार्गदर्शन को आवश्यक बताते हुए कहा कि जिले में मिट्टी का प्रकार और जलवायु के अनुसार कौन सी फसल किसानों के लिए फायदेमंद होगी इस पर कार्ययोजना तैयार करते हुए किसानों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए।

jmnews

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ग्राम बिरकोना में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

jmnews

हरदिहा मरार (पटेल) का दो दिवसीय वार्षिक महासभा अधिवेशन आज से नवागाँव ( हट्‌हा) में 

jmnews

Leave a Comment